अलीगढ़, अगस्त 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मरीजों, बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर डीएम अविनाश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालयों, प्रशिक्षण केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन ही उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला चिकित्सालय के भोजन के नमूने बीते दिनों एफडीए की जांच रिपोर्ट में असुरक्षित पाए गए थे। डीएम ने पूरे जिले में खाद्य गुणवत्ता की निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को चिकित्सालयों के ...