अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: n विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल n ईओ ने ठेकेदार का भुगतान रोकामडराक, संवाददाता। कोल विधानसभा क्षेत्र की मडराक नगर पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार सुबह स्थानीय समाजसेवी सोनू ठाकुर ने नाले को ढकने के लिए बन रहे स्लैब का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर सिर्फ बालू के सहारे निर्माण करा रहा है। स्लैब इतने कमजोर हैं कि हाथ से दबाते ही टूट रहे हैं।समाजसेवी ने चेतावनी दी कि पूर्व में भी ऐसे ही घटिया स्लैब टूटने से कई गाय नाले में गिरकर चोटिल हो चुकी हैं। भविष्य में यह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) अलीगढ़ से की जाएगी। मामला तूल पकड़ने पर मडराक नगर पंचायत के अधिशासी अधिक...