अलीगढ़, सितम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र से शनिवार शाम को मंदिर गया 14 साल का किशोर जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के हाथ-पांव फूल गए। पिता थाना गांधीपार्क पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत घेराबंदी शुरू कर दी और महज 12 घंटे में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा मंदिर के लिए निकला था, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। काफी तलाश की, कहीं पता नहीं चला। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांधीपार्क पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत तुरंत टीम गठित की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मोहल्लों में जाकर लोगों से पूछताछ की और कंट्रोल रूम के जरिए पूरे क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराया। पुलिस की...