अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: गोंडा, संवाददाता। लगस्मा इंटर कॉलेज (एलआईसी स्कूल) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने की और संचालन डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद जी ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय समाज की रीढ़ बताते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चौधरी करन सिंह और निवर्तमान सेवा प्रमुख मनाली सिंह ने युवाओं को देश व धर्म के उत्थान के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर डॉ. हरिओम सिंह, गजेंद्र सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और सचिन मौर्या ...