अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का अलीगढ़ आगमन पर नवनियुक्त बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह एवं बृज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने स्वागत किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सर्वधर्म समभाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, विकास और उत्थान के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ पार्टी का कार्य करता है। वही कार्यकर्ता एक दिन पार्टी का नेतृत्व करता है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के समस्या के समाधान के लिए भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दिन रात तत्पर रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...