अलीगढ़, अगस्त 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सराफा बाजार में लंबे समय से चले आ रहे व्यावसायिक संबंध और भरोसे का दुरुपयोग कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। अतरौली के एक ज्वेलर्स ने शहर के ज्वेलरी शोरूम से कई बार में लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। व्यापारी ने टोका तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। लेकिन, जेवरात नहीं लौटाए। थक-हारकर पीड़ित ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सराफा बाजार स्थित सूरजभान मार्केट निवासी सुमित गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि आरोपी तनुज सोनी और सत्यपाल वर्मा की अतरौली क्षेत्र के उमरावगंज स्थित प्रियंका ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। दोनों आरोपी उनके शोरूम पर वर्षों से ग्राहक बनकर आते-जाते थे। पुराने संबंध...