अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। पक्की सराय स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास दीपक मिश्रा, श्रीधाम अयोध्या ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। भरत जी के त्याग, समर्पण और भ्रातृ प्रेम का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूजनकर्ता गिरधर गोपाल व उनकी पत्नी मीरा देवी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कथा संयोजक राजीव सेठ एडवोकेट ने कहा कि कथा के प्रत्येक प्रसंग से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और मर्यादा का संदेश मिल रहा है। प्रसिद्ध गायक मोहनलाल वर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: अत्याचार खत्म करने को होता है प्रभु का अवतार : जितेंद्र जी महाराज भजनों पर श्रद्धालु झ...