अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। नवरात्रि फलाहार समिति द्वारा सोमवार को बैंक कॉलोनी, सुरेंद्र नगर में मां काली मंदिर पर माता की चौकी सजाई। संयोजक शारदा देवी पाराशर, हेमलता पराशर, ममता पाराशर ,मेघा पाराशर ने माता रानी का पूजन किया। पूजन पं. लोकेश शास्त्री ने कराया। भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण व काली माता के स्वरूप सजाए गए। माता की चौकी में पूर्व मेयर शकुंतला भारती के भजनों पर भक्त खूब झूमें। दीपक साईं ने काल के पंजे, कान्हा वार्ष्णेय सत्यम शिवम सुंदरम जैसे भजन गाए। आरती पूर्व मेयर, हेमलता पाराशर, कार्तिक पाराशर, ममता पाराशर ने की। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, सौरव माहेश्वरी, हरजीत काका, नरेंद्र गौतम चंद्र, जोगेंद्र वर्मा, अलका गुप्ता, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र गौतम, सीमा वार्ष्णेय शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: जय देवी...