अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता ब्रिटिशकाल के कठपुले का स्वरूप जल्द बदला बदला नजर आएगा। 15वें वित्त आयोग के 2.50 करोड़ की लागत से इसको सजाने, संवारने के साथ स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां से गुजरने वालों को ऐतिहासिक धरोहर का एहसास होगा। मंगलवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से नींव रखी। ताजमहल, कुतुब मीनार, काशी विश्वनाथ मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया एवं सांची स्तूप की कलाकृतियां स्थापित होंगी।नगरीय विकास व नगरीय सुंदरता को बढ़ाये जाने व नगर की एतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सिविल लाइन व शहर को जोड़ने वाली सबसे पहले ब्रिटिशकालीन फ्लाई ओवर का सौन्दर्यकरण कराए जाने की शुरूआत की। यह काठ यानी लकड़ी का बना हुआ फ्लाई ओवर है। जिसके नीचे...