अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन में अचानक बेहोश हुए 66 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाने में 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। कार्डियक अरेस्ट की आशंका में तत्काल सीपीआर दिया गया, जिससे बुजुर्ग की सांसें लौट आईं। एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि कमलेश तिवारी (66) अलीगढ़ पुलिस लाइन में बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी शिवकांत यादव ने ईआरसीपी चिकित्सक डॉ. राहुल की सलाह के अनुसार तत्काल मरीज को सीपीआर देना शुरू किया। इसके साथ ही 12 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन दी गई। बीपी मशीन और पल्स ऑक्सीमीटर की मदद से मरीज के स्वास्थ्य मानकों पर लगातार नजर रखी गई। प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार किए गए प्रयासों के बाद मरीज को आगे के उपचार के लिए जेए...