अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटे-बहू पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सारसौल स्थित मोहन नगर निवासी भगवती ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उनके बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह व उसकी पत्नी सुनीता ने उनके तीन मंजिला मकान का पांच मई 2024 को नशीला पदार्थ खिलाकर छल-कपट व धोखाधड़ी से दानपत्र निष्पादित करा लिया था। इसे लेकर रद्दीकरण और स्थायी निषेधाज्ञा का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 19 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे जब वह मुकदमे में तारीख करने न्यायालय जा रहे थे, तभी भूपेंद्र ने फोन कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे जब वह अपने मकान पर...