अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बुढासी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में नामजदों ने मारपीट कर एक बुजुर्र्ग को मरणासन्न कर दिया। पुत्री की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण गांव सिल्ला विसावनपुर निवासी बविता देवी पुत्री केशरदेव ने बताया कि घटना दिनांक २९ जुलाई २०२६ की है जब वहा अपनी ससुराल खेड़ा बुजुर्ग में थी तभी सिल्ला से उसकी मां रामबेटी पत्नी केशरदेव का समय करीब दोपहर बारह बजे फोन आया था कि उसके पिता को गांव के ही दबंग भाईयों धर्मवीर, निक्कू उर्फ दीपक, सतीश, राहुल पुत्रगण ओमी उर्फ सत्यप्रकाश व चाचा लखपत पुत्र राम सिंह जो कि अलीगढ़ सागवान सिटी में रहता है। सभी ने एक राय होकर उसके पिता केशरदेव के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया है। ...