अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के कैलाश गली में बुधवार रात एक वर्षीस बच्चे की बीमारी से मौत हो गई। महिला ने पति पर इलाज न कराने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।कैलाश गली निवासी फरीन कबाड़ बीनने का काम करती है। उसके एक वर्षीय बेटे शान की पिछले कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। बुधवार रात शान की मौत हो गई। इस पर फरीन ने पति पर इलाज न कराने और हत्या करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते बच्चे की मौत हुई है। महिला पति पर आरोप लगा रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...