अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: n पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर n ससुर ने बहु पर लगाए अवैध संबंध और इलाज न कराने के गंभीर आरोप ​बरला, संवादाता। थाना बरला क्षेत्र के गांव टीकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 35 वर्षीय बीपी चंद की मौत के मामले में पुलिस ने नया मोड़ लेते हुए मृतक की पत्नी हेमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता रेशमपाल की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बरला पुलिस ने लापरवाही से मृत्यु कारित करने के तहत हेमा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

शादी के बाद की परिस्थिति ​थाने में दी गई तहरीर में मृतक के पिता रेशमपाल पुत्र टोडी सिंह ने आरोप लगाया है कि करीब 13 वर्ष पूर्व उनके बेटे बीपी चंद की शादी हेमा पुत्री अनोखे लाल, निवासी मिर्जापुर, जनपद अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर अन...