अलीगढ़, अगस्त 8 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भवीगढ़ में कच्चे रास्ते और जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​

बीडीओ के आदेश का भी नहीं हुआ असर कार्यालय खंड विकास अधिकारी अतरौली द्वारा 16 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर ग्राम प्रधान व सचिव को अविलंब समस्या का समाधान करने और नई सड़क निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। बीडीओ के पत्र के अनुसार, दी गयी शिकायत में बताया गया था कि श्री मोतीलाल के घर से श्री नसीम के घर तक रास्ता कच्चा है और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही मार्ग जूनियर हाई स्कूल और मस्जिद को भी जाता है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं और नमाजियों समेत आम ज...