Aligarh News: बिना डिग्री इलाज, हर मोड़ पर 'मिनी अस्पताल'
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिना मान्यता और चिकित्सकीय डिग्री के संचालित हो रहे अवैध क्लीनिक मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछापों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर क्लीनिक सील कर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं शहर के कई इलाकों में ऐसे क्लीनिक बेखौफ संचालित हो रहे हैं। कार्रवाई की सुस्ती के कारण अवैध क्लीनिक संचालकों के हौसले बुलंद हैं। शहर के भुजपुरा, शमशाद मार्केट, खैर रोड, जीवनगढ़, क्वार्सी समेत कई इलाकों में बिना पंजीकरण के क्लीनिक चल रहे हैं। यहां सस्ते इलाज का लालच देकर मरीजों का उपचार किया जाता है। बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक का इलाज किया जा रहा है। बिना आवश्यक जांच के मरीजों को इंजेक्शन लगाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.