Aligarh News: बिजली कटौती से श्रद्धालु भी परेशान
अलीगढ़, अगस्त 3 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सावन के सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण सरकार ने श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा, शिवालयों में व्यवस्थाएं और 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद अलीगढ़ में श्रावण मास के पहले सोमवार की सुबह शहर के कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जनकपुरी, विद्या नगर, रामघाट रोड सहित शहर के कई क्षेत्रों में सुबह के समय बिजली गुल रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण श्रद्धालुओं की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई। कई लोग समय पर स्नान और पूजा-अर्चना नहीं कर सके। कुछ तो बिना विधिवत पूजा किए ही नौकरी और व्यापार के लिए घरों से निकलने को मजबूर हुए। वहीं रघुवीरपुरी, सासनीगेट, रावण टीला, नगला मसानी सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.