अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमवार को बारिश के लगे जाम ने लोगों की हालत खराब कर दी। जाम में लोग बारिश में भीगते रहे। किसी को जाने का रास्ता नहीं मिला। दरअसल, स्कूल के अवकाश के बाद रामघाट रोड पर अक्सर जाम लगता है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।दोपहर एक बजे करीब स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चों की भीड़ बाहर निकली। ऐसे में फर्राटा भर रहे वाहनों की गति धीमी हो गई। इसके बाद वाहनों पर ब्रेक लग गया। एक के बाद एक वाहन लाइन से लगते चले गए। पहले से रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो ही रही थी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी जाम इतना भीषण था कि वाहनों की लाइन किशनपुर तिराहा पार कर लाल मंदिर से आगे निकल गई। ऐसे में कई वाहन जाम से बचने के लिए गलत दिशा से आते...