अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के बीच बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलग-अलग क्षेत्रों से घंटों तक बिजली नहीं आने की शिकायतें सामने आईं। इससे घरों के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। केलानगर चौराहा क्षेत्र में केबल खराब होने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं मानिक चौक में सुबह से ही बिजली नहीं आने की शिकायत मिली। कनवरीगंज क्षेत्र के उपभोक्ता भी लंबे समय तक बिजली गुल रहने से परेशान रहे। देहलीगेट क्षेत्र के उदय सिंह जैन रोड पर तीन घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राकेश मार्ग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली गुल रही उधर, रेलवे रोड क्षेत्र में एक फेस...