अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री हनुमान मंदिर, रामलीला ग्राउंड के सामने अचलताल में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का मंगलवार को समापन दिवस रहा। कथा बाल व्यास गोविंद महाराज ने भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बारह ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, हनुमान अवतार और भगवान शिव से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। विश्राम दिवस पर भाजपा नेता डॉ. विभव वार्ष्णेय भी कथा स्थल पर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर रविता वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: रुद्र अवतार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...