Aligarh News: बाबू नगर गली में लोगों ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। महेंद्र नगर के पास स्थित बाबू नगर गली में निर्माणाधीन सड़क व सीवर लाइन में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि दो माह से अधिक हो गए, लेकिन सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ। सीवर लाइन के काम में सीमेंट व बदरपुर के बजाय बालू लगाई जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया। नागरिकों ने बताया कि मौके पर नगर निगम के जेई गिरीश कुमार पहुंचे और ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। लोगों ने कहा कि सड़क जल्दी बनाई जाए ताकि आने जाने में सहूलियत मिल सके। गौरव गुप्ता, भोला, पंकज, विवेक पाल, ललित सिहं, लोकेश शास्त्री, देवेंद्र कुमार, राकेश वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.