अलीगढ़, सितम्बर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बाजाई गई महिला लापता हो गई। पति के काफी तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पति ने दो लोगों पर साजिश रचकर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह काम पर गया था। इसी बीच पत्नी बेटी को घर पर छोड़कर बाजार के लिए चली गई। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू कर दी। मगर कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पति ने इलाके की ही एक महिला और एक युवक पर साजिश रचकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिलन प्रजापति और पायल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...