Aligarh News: बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत
अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अतरौली। बाइक सवार तीन युवकों ने छर्रा मार्ग स्थित एक युवक को टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अतरौली सीएचसी ले गये जहां से अलीगढ़ मेडिकल भेज दिया जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गयी। टिंकू पुत्र फूल चंद निवासी गांव गढ़ी चकेली थाना ढोलना जिला कासगंज अपने रिश्तेदार के पास मौहल्ला कटरा में रह रहा था। गत रात करीब नौ बजे एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर चल रहे थे तभी टिंकू को टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल टिंकू अतरौली अस्पताल ले गये जहां से अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गयी। बाइक चालक के खिलाफ टिंकू के रिश्तेदार की ओर से तहरीर दी है। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.