अलीगढ़, जुलाई 12 -- Aligarh News: ​बरला, संवाददाता। शादी की खुशियों के बीच एक परिवार में उस समय मातम छा गया जब बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दतावली निवासी रवेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र जयप्रताप और चाँदगढ़ी निवासी भूपेंद्र उम्र 20 वर्ष पुत्र नन्नू सिंह शनिवार को बाइक से बरला से पिलखना कपड़े खरीदने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र के घर में आज उसके भाई की शादी है और बारात रवाना होने वाली है। जैसे ही वे पहाड़ीपुर के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई。

हादसे की गंभीरता हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। आ...