अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। गौमत के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब गलत दिशा से तेज गति में आ रही एक बुलेट बाइक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेरा निवासी सोनू वर्मा (33) के रूप में हुई है। वह अपने साथी दलवीर सिंह के साथ बाइक से खैर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को खैर सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया।दलवीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि...