अलीगढ़, अगस्त 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। त्योहार पर परिवहन निगम के किए वादों की हर बार हवा निकल जाती है। इस बार भी रक्षा बंधन पर्व पर पूरी तैयारियों का दावा करने वाले विभाग की बसें बस स्टैंड और चौराहों से गायब दिखी। इस दौरान लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कोई भी समय पर अपने गंतव्य को नहीं पहुंच सका।रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज की तैयारी पहले से ही रहती है। इस बार भी अधिकारियों ने तैयारी पूरी होने का वादा किया था। विभिन्न रूटों पर 384 बसों का संचालन किया गया। लेकिन इसके बाद भी बसें नाकाफी साबित हुई। बस स्टैंड और चौराहों पर बसों का इंतजार करती भारी भीड़ इस बात का उदाहरण है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी के बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ दोपहर 1:30 बजे मसूदाबाद बस स्टैंड पर सवारियों की भीड़ बसों के इंतजार में दि...