अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: बसों के स्टैंड पर न मिलने पर सवारियों का एक ही सवाल था कि आखिर बस स्टैंड बनाया किए लिए गया है। जब यात्रियों को सुविधा ही नहीं है तो स्टैंड पर आने का फायदा। साथ ही जब बसों को स्टैंड पर लाना ही नहीं था तो पहले से क्यों नहीं आगाह किया गया। ऐसे में रोडवेज के अधिकारी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे। एआरएम रमेश चंद धारीवाल ने बताया कि त्योहार पर बसों की पर्याप्त संख्या थी। लेकिन बस स्टैंड पर बस के न आने से यात्रियों को दिक्कत हुई। बसों को यातायात पुलिस ने खेरेश्वर चौराहे पर ही रोक दिया। शहर के अंदर नहीं आने दिया गया। शहर में जाम को रोकने के चलते ये नियम बनाया गया। लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। रविवार को यात्रियों की भीड़ फिर से बढ़ेगी। ऐसे में बसों पर नो एंट्री रही तो फिर से उसी समस्या का सामना करना...