अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला पुल पर सोमवार रात एक लोडर आग का गोला बन गया। अचानक लोडर में आग लगती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने लोडर से कूदकर अपनी जान बचाई। ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। दमकल के पहंुचने पर आग पर काबू पाया जा सका।वाकये के अनुसार सोमवार की रात बरौला की ओर से एक लोडर सारसौल की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर पहंुचते ही अचानक चलते हुए लोडर में आग लग गई। देखते ही देखते लोडर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख सड़क पर चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोडर अनियंत्रित होकर पीछे पीछे की ओर हटने लगा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में लोडर जलकर राख हो गया। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहंुच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लोडर मे...