अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम ने रविवार को बरौला जाफराबाद में 21 हजार पौधे लगाकर खाली भूमि को हरा भरा करने का काम किया। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल ने अपनी माता सुनीता देवी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी माता सुरुपि देवी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने अपनी माता महराजी यादव के नाम पौधे लगाए। वहीं पार्षदों ने अपनी मांग के नाम एक-एक पौधे लगाए. यह भी पढ़ें- जनपद भर में रोपे गए पौधे, संरक्षण का संकल्पनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का वक्तव्य नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण महाय...