अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के मदापुर भट्टा इलाके में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (छर्रा) के चिकित्सा अधीक्षक ने टीम के साथ डॉ. नरेश और डॉ. धीरी सिंह के क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। जांच में दोनों आरोपियों के पास एमबीबीएस, बीएएमएस जैसी कोई चिकित्सीय शैक्षिक योग्यता या पंजीकरण दस्तावेज नहीं मिले। क्लीनिकों में बायोमेडिकल वेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण और अग्निशमन मानकों का भी उल्लंघन पाया गया। चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर बरला थाने में दोनों नामजद फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: बिना पंजीकरण चल रहा क्लीनिक, संचालिका पर केस दर्ज उप-निरीक्षक परमानंद मामले...