Aligarh News: बदहाली: 'पांच मिनट मैदान के नाम' खिलाड़ियों ने किया श्रमदान
अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। ग्रामीण स्टेडियम अतरौली की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर खिलाड़ियों में रोष बढ़ता जा रहा है। गंदगी, झाड़ियों, खराब पानी एवं प्रकाश व्यवस्था और रखरखाव के अभाव से परेशान खिलाड़ियों ने अब विभाग का इंतजार करने के बजाय खुद मैदान की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया है। "5 मिनट मैदान के नाम" अभियान के तहत खिलाड़ियों ने आपस में चंदा एकत्र कर झाड़ू खरीदी और मैदान में श्रमदान किया। खास बात यह रही कि स्टेडियम में सफाई के लिए न झाड़ू उपलब्ध थी और न ही सफाई का पर्याप्त सामान। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपनी जेब से चंदा जुटाकर सफाई का सामान खरीदा और मैदान की सफाई शुरू की।
खिलाड़ियों का संघर्ष जिन हाथों में खेल उपकरण होने चाहिए, वे हाथ झाड़ू उठाने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि वे मैदान को अपना समझकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.