Aligarh News: बदलते मौसम में बदन तोड़ रहा बुखार
अलीगढ़, अगस्त 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम के साथ बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी बीच हरदुआगंज के मोहल्ला बोहरान में डेंगू का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए लोगों को साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया। घरों और आसपास के इलाकों में जमा पानी की स्थिति की भी जांच की गई। अस्पतालों में बुखार पीड़ितों का उपचार करने के साथ घरों में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू का एक और मलेरिया के 10 मामले चिह्नित किए गए हैं। डेंगू का मामला सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्र में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें समाप्त करने पर जोर दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.