अलीगढ़, अगस्त 12 -- Aligarh News: न पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा n अकराबाद के गांव जुझारपुर की घटना अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के कारण पुलिस के अनुसार, रविवार को बच्चों के खेल-खेल में विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। सोमवार देर शाम इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। मारपीट में धीरी सिंह, शैलेंद्र कुमार और निर्मला देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ...