अलीगढ़, जुलाई 17 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद स्कूली वाहन चालक हड़ताल पर उतर आए। संत फिदेलिस और ओएलएफ में वाहन बच्चों को लेने नहीं आए। दोनों समय पर अभिभावक ही बच्चों को छोड़ने और लेने आए। अभिभावकों ने विभाग की कार्रवाई को सही ठहराते हुए बच्चों की सुरक्षा पर जोर दिया है। दोपहर में डेढ़ बच्चों की छुट्टी हुई। परिजन पहले ही स्कूलों के गेट पर जमे हुए थे। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए अभिभावक गर्मी में तिलमिलाए हुए थे। उनका कहना था कि गर्मी के चलते हालत खराब है। वाहनों के न आने पर बहुत परेशानी हुई है। जाम में फंस-फंस कर पहुंचे अब जाम में ही लौटना होगा। हड़ताल पर अभिभावकों का कहना था कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं है। वाहनों को मानक तो पूरे करने ही होंगे। कब तक बच्चों के जीवन से खिल...