अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: विजयगढ़, संवाददाता। विजयगढ़ क्षेत्र की राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र ग्राम पंचायत बघियार नगला बिशनीपुर के वाशिंदे पिछले डेढ़ साल से जलभराव की समस्या के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन जल निकासी के लिए साइड में नाली या नाले की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि वे तहसील समाधान दिवस में चार से पांच बार, थाना दिवस में दो बार और विकासखंड स्तर पर कई बार लिखित शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन आज तक किसी भी उच्च अधिकारी ने इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला। यह भी पढ़ें- Buxar News: दो दिनों की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, हरिजी हाता की गलियां बनीं तालाब अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। गंदे ...