अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: दादाें, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर कोटरा में सोमवार रात बदमाशों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां राकेश शर्मा के आम के बाग में बिहार निवासी मुखलाल राय पिछले 8 वर्षों से रहकर मधुमक्खी पालन का काम करते हैं। सोमवार देर रात कैंटर गाड़ी से आए करीब 10 बदमाशों ने पहले मुखलाल को चारपाई पर रस्सी से बांधकर पीटा। इसके बाद पास के नलकूप पर सो रहे बाग स्वामी राकेश शर्मा को भी बंधक बना लिया। बदमाश बाग से 187 मधुमक्खी की पेटियां, दो बोरी चीनी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और कपड़े कैंटर में लादकर फरार हो गए।मंगलवार यह भी पढ़ें- Sambhal News: रुपये मांगने पहुंचे बिजनौर के युवक को बनाया बंधक, पैर पकड़वाकर किया अपमानित सुबह राहगीरों ने दोनों की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बंधनमुक्त कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने म...