अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। रामघाट-अतरौली-अलीगढ़ मार्ग पर फोरलेन निर्माण के तहत जिरौली धूम सिंह आबादी क्षेत्र में किए जा रहे सीमांकन के विरोध में व्यापारियों ने हुंकार भरी है। मंगलवार को ढाबे वाले प्राचीन शिव मंदिर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक अहम बैठक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी जुटे। बैठक में व्यापारियों ने लोनिवि के मनमाने सीमांकन पर कड़ा ऐतराज जताया। व्यापारियों का कहना है कि विभाग कहीं 14 मीटर, कहीं 16 मीटर तो कहीं 17 मीटर पर निशान लगा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने दोटूक कहा कि यदि सरकार को 55 फीट जगह चाहिए, तो वह पहले व्यापारियों को इसका उचित मुआवजा दे। पीडब्ल्यूडी जिस जमीन को अपनी बत...