Aligarh News: फायरिंग व सरकारी कार्य में
अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। गभाना थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पुलिस टीम द्वारा रोकने के बावजूद लगातार फायरिंग कर दहशत फैलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीते 29 जुलाई को क्षेत्र में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस की परवाह न करते हुए लगातार फायरिंग जारी रखी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.