अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: जट्टारी। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव फौजुआका में घर पर फायरिंग करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। न्यायालय के आदेश पर टप्पल पुलिस ने आरोपी के घर पर धारा 84 बीएनएसएसबी के तहत उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराकर कड़ी चेतावनी दी है। टप्पल थाना पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के थाना नौहझील अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी रामधुन उर्फ रामू पुत्र करन सिंह पर टप्पल क्षेत्र के गांव फौजुआका में घर पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद बैंसला पुलिस टीम के साथ आरोपी के पते पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया और गांव मे...