अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में प्लानिंग बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के अपडेट मास्टर प्लान और विजन 2024-2029 पर चर्चा हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीतिक योजनाओं पर मुहर लगी। कुलपति ने कहा कि उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सतत विकास ही लक्ष्य है। कुलसचिव कमांडर मनोज के. और संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी की जा रही हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, चीफ इंजीनियर प्रो. महेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...