Aligarh News: प्रो. रमन मोहन अनुसंधान केंद्र के समन्वयक नियुक्त
अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। जेएनएमसी के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. रमन मोहन शर्मा को विश्वविद्यालय के अंतरविषयी मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (आईबीआरसी) का समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की गई है। प्रो. शर्मा ने वर्ष 2005 में जेएनएमसी, एएमयू से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2009 में बी.जे. मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद से सामान्य शल्य चिकित्सा में एमएस और वर्ष 2013 में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस) से न्यूरोसर्जरी में एम.सीएच. की उपाधि प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.