अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ में अनुशासन मंडल की एक बैठक प्राचार्य प्रो. नीता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में प्रो. प्रो केडी वर्मा और प्रो. तनु वार्ष्णेय को मुख्य अनुशासन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। प्राचार्य प्रो.नीता ने बताया महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ है। प्रथम सूची में ही अधिकांश सीटें भर जाने की संभावना है, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई सुनिश्चित है। डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी गई है। प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु 14 एवं 15 जुलाई तिथि निर्धारित की गई है। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई दी गई है। यह भी पढ़ें- आरएमपीयू की दूसरी मेरिट जारी, 13 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया ...