अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के सूतमिल स्थित बीमा नगर में शुक्रवार को हंगामे के बीच सात दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। इसमें इलाके की मशहूर प्रेमी पराठा की दुकान भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने बिना नोटिस तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए विरोध भी किया। मौके पर बन्नादेवी थाने की पुलिस, पीएसी व राजस्व विभाग की टीम तैनात रही। पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कोई पूर्व नोटिस या सूचना नहीं दी गई। अचानक टीम पहुंची और दुकान खाली करने को कहा। बीमा नगर में दुकान करने वाली जनमसुत ने बताया कि उन्होंने दुकान किसी दूसरे व्यक्ति से खरीदी है और वह तीसरी खरीदार हैं। वहीं भारत सांवरिया का कहना था कि उन्होंने रिंकू नाम के व्यक्ति स...