Aligarh News: प्राथमिक विद्यालय में कमरे बढ़ाने की मांग
अलीगढ़, सितम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद छावनी के स्कूल में कमरों की संख्या बढ़ाने को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नौरंगाबाद छावनी आबादी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी है। प्राथमिक बालक विद्यालय संख्या-56 में कक्षा पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। वर्तमान में मात्र दो कमरों में कक्षाएं संचालित होने के कारण छात्र-छात्राओं को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्यालय का तत्काल सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.