अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पौधरोपण अभियान की तैयारियों, पूर्व में रोपित पौधों की जियोटैगिंग और उनके संरक्षण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए वृक्षारोपण की जीवितता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने बताया कि वर्ष 2027-28 के पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हो गया है, जिसके अनुसार विभागों को लक्ष्य आवंटित किए जाने हैं। पूर्व में किए गए पौधरोपण के सापेक्ष अब तक 98.55 प्रतिशत पौधों की जियोटैगिंग पूरी की जा चुकी है। हालांकि, पांच विभागों की प्रगति अपेक...