अलीगढ़, अगस्त 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में पैनल के नाम पर सरकारी धन के भुगतान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में पूर्व सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के कार्यकाल के दौरान मार्च में हुए भुगतान और वर्तमान में पैनल लगाने के कार्य की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। अविनाश सिंह द्वारा की गई शिकायत के अनुसार मार्च में सीएमओ कार्यालय में करीब 1500 वर्गफीट पार्टिशन पैनल लगाने का वर्कऑर्डर जारी किया गया था। इसकी कीमत करीब 1.66 लाख रुपये तय होने की बात कही गई है। आरोप है कि भुगतान होने के बावजूद उस समय मौके पर पैनल नहीं लगाए गए। अब करीब छह महीने बाद कार्यालय में पैनल लगाने का काम कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इसी आधार पर भुगतान...