अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। दुबे का पड़ाव चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए बदलाव का व्यापारिक संगठनों ने रविवार को मौका मुआयना किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दुबे का पड़ाव चौराहे पर जाकर नई ट्रैफिक व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। व्यापारी नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि बिना पूरी तैयारी के वन वे ट्रायल शुरू कर दिया गया और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। जिससे बुजुर्ग व महिलाओं को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किया जाना चाहिए व चुस्त दुरुस्त ट्रैफिक विभाग के कर्मियों को इस काम में लगाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: पड़ाव दुबे पर यू...