अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। क्षत्राणी संकल्प की बैठक मैरिस रोड स्थित होटल में हुई। बैठक 'स्मृति से संस्कार तक' के भावपूर्ण विषय के साथ संपन्न हुई। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए उनसे मिली प्रेरणाओं और संस्कारों को साझा किया। कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों, पंडित जी, साध्वी मीराबाई, कौवे की वेशभूषा में प्रस्तुत, फैंसी ड्रेस ने सभी का मन मोह लिया। मनोरंजक खेलों में सुशीला सिंह, सुषमा चौहान, अर्चना सिंह विजेता रहीं। सुशील सिंह, कनक तोमर, संगीता सिंह, रश्मि सिंह, सुनीता चौहान ने भावुक पलों को सभी के साथ साझा किया। संचालन रश्मि सिंह ने किया। मेजबान मीनाक्षी सिंह, सुमन सिंह, गीता सिंह शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...