अलीगढ़, अगस्त 22 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरला मोड़ के पास पुलिस के सरकारी वाहन को रोककर गाली-गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीआरवी वाहन के पुलिस चालक की तहरीर पर पुलिस ने एक ऑटो चालक और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​मिली जानकारी के अनुसार, थाना छर्रा पर तैनात पीआरवी 8711 के कांस्टेबल चालक रवि कुमार 20 अगस्त 2026 को सरकारी वाहन की सर्विस कराने अलीगढ़ गए थे।

घटना का विवरण सर्विस कराने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी बरला मोड़ के पास एक ऑटो के चालक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस वाहन के बगल में अपना ऑटो लगा दिया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे।

धमकी और शिकायत पीआरवी चालक द्वा...