Aligarh News: पुलिस प्रशासन से जमीन की निष्पक्ष जांच की मांग
अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़ : महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के देवी नगला निवासी मिथलेश देवी ने डीआइजी व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पैतृक संपत्ति विवाद में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज होने व न्यायालय के आदेश उनके पक्ष में होने के बावजूद पुलिस ने बिना तथ्यों की गहन जांच किए उनके और उनके पुत्रों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर दी। शिकायत के अनुसार पति चित्रपाल सिंह की मृत्यु के बाद उनके व पुत्र आशु यादव और संदीप यादव का नाम पैतृक भूमि में बतौर वारिस दर्ज है। आरोप है कि सहखातेदारों ने कथित रूप से फर्जी मुख्तारनामा तैयार कर उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने व प्लाट बेचने का प्रयास किया।मिथलेश यह भी पढ़ें- Munger News: जनता दरबार: डीएम ने सुनीं 19 और प्रमंडलीय आयुक्त ने 4 फरियादियों की समस्याएं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.